डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब ने अपनी अर्थव्यवस्था को तेल पर निर्भरता से हटाकर विविधता देने और पर्यटन से आय बढ़ाने के लिए लाल सागर के तट पर बेहद आलीशान 'अमाला याट क्लब' की शुरुआत की है।
इसका उद्देश्य विदेशी पर्यटकों, खासकर यूरोपीय यात्रियों को आकर्षित करना और देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस इस लग्जरी याट क्लब की अनुमानित लागत करीब 19 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है। यह क्लब इतना विशाल और आधुनिक है कि यहां 130 मीटर तक लंबी 119 आलीशान सुपर-नौकाएं एक साथ रुक सकती हैं।