World
ऑस्ट्रेलिया का विदेशी छात्रों को झटका! अब अपने साथ परिवार और बच्चों को नहीं ले जा सकेंगे, भारतीयों पर क्या होगा असर?
डिजिटल डेस्क, सिडनी। ऑस्ट्रेलिया विदेशी छात्रों को पढ़ाई के दौरान अपने पार्टनर और बच्चों को साथ लाने से रोकेगा और वर्किंग हॉलिडे वीजा के नियमों को सख्त करेगा। ऑस्ट्रेलिया के एक सीनीयर मंत्री ने इस बात की जानकारी दी। ये क
लेखक Digital Desk62K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, सिडनी। ऑस्ट्रेलिया विदेशी छात्रों को पढ़ाई के दौरान अपने पार्टनर और बच्चों को साथ लाने से रोकेगा और वर्किंग हॉलिडे वीजा के नियमों को सख्त करेगा। ऑस्ट्रेलिया के एक सीनीयर मंत्री ने इस बात की जानकारी दी। ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब माइग्रेशन के ऊंचे स्तर को लेकर बहस चल रही है।
सरकार का ये कदम वन नेशन पार्टी के बयान के बाद आया है। हाल के चुनावों में तेजी से आगे बढ़ रही इस दक्षिणपंथी पार्टी ने इस हफ्ते कहा था कि वो तीन साल से अस्थाई प्रवासियों की संख्या 7,50,000 तक कम कर देगी, ताकि ऑस्ट्रेलिया के लोगों को राहत मिल सके।


