World
अमेरिका में ग्रीन कार्ड के नए नियम आज से लागू, किन-किन लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें; भारतीयों पर कितना असर?
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में आज शुक्रवार, 18 सितंबर के ग्रीन कार्ड के नियम बदलने वाले हैं। US सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने हाल ही में घोषणा की कि 18 सितंबर से, वह 'पब्लिक चार्ज' (सरकारी मदद पर निर्भ
लेखक Digital Desk78K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में आज शुक्रवार, 18 सितंबर के ग्रीन कार्ड के नियम बदलने वाले हैं। US सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने हाल ही में घोषणा की कि 18 सितंबर से, वह 'पब्लिक चार्ज' (सरकारी मदद पर निर्भरता) के आधार पर अयोग्यता तय करने के लिए नई गाइडेंस लागू करेगा।
ग्रीन कार्ड के बदले नियमों से ये पता लगाया जाएगा कि क्या व्यक्तियों के सरकारी मदद पर निर्भर होने की संभावना है। अमेरिका में बदल रहे ये नियम ज्यादातर परिवार और रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड आवेदकों के लिए वित्तीय जांच का दायरा बढ़ाते हैं।


