World
पाकिस्तान में आर्थिक तंगी से हाहाकार, शहबाज सरकार ने मंत्रियों की नई गाड़ी खरीदने और विदेश यात्रा पर लगाई रोक
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपने मंत्रियों-अधिकारियों की सुख-सुविधाओं पर रोक लगा दी है। बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के नए वाहन ख
लेखक Digital Desk98K पढ़े गए
-1789665162141.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपने मंत्रियों-अधिकारियों की सुख-सुविधाओं पर रोक लगा दी है। बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के नए वाहन खरीदने और विदेशी दौरों पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को जारी आदेश में इमरजेंसी अभियान के तहत सरकारी गाड़ियों के ईंधन कोटे में भी 50% की भारी कटौती की घोषणा की है। पाकिस्तान में लगाई गई यह रोक अगले तीन महीने तक लागू रहेगी। हालांकि, सेना, कानून-व्यवस्था और जरूरी सेवाओं से जुड़े ऑपरेशनल वाहनों को इस श्रेणी से बाहर रखा गया है।


