रॉयटर्स, सना। यमन के ईरान समर्थित हूती लड़ाकों और सऊदी अरब की सेना के बीच लड़ाई जारी है। गुरुवार को सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने हूती के ठिकानों पर दर्जनों हवाई हमले किए जबकि हूती ने सऊदी समर्थित यमन सरकार की सेना से कुछ और ठिकाने छीनकर लाल सागर से सटे देश के पूरे तटीय इलाके पर कब्जा कर लिया है।
लाल सागर के प्रवेश द्वार बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट के करीबी द्वीपों पर हूती पहले ही कब्जा कर चुका है। इस प्रकार से विश्व के सबसे अहम समुद्री मार्गों में शुमार इस रास्ते से जहाजों का आवागमन अब हूती लड़ाकों की इच्छा पर निर्भर हो गया है।