World
ट्रंप को बड़ा झटका: रूस-चीन ने अमेरिकी प्रस्ताव पर लगाया वीटो, ईरान प्रतिबंधों की निगरानी का मसौदा खारिज
डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। रूस और चीन ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका के उस प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया, जिसमें ईरान पर लगे प्रतिबंधों की निगरानी जारी रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों को अ
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। रूस और चीन ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका के उस प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया, जिसमें ईरान पर लगे प्रतिबंधों की निगरानी जारी रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों को अधिकृत करने का प्रविधान था।
ये प्रतिबंध ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर पिछले साल फिर से लागू किए गए थे। इनमें ईरान की विदेश में संपत्तियों को फ्रीज करना, हथियार सौदों पर रोक और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर दंड शामिल हैं। 2015 के परमाणु समझौते के ‘स्नैपबैक’ प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने 27 सितंबर 2025 को इन प्रतिबंधों को फिर लागू किया था।


