डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नासा के वैज्ञानिकों को चंद्रमा की सतह पर एक नया गड्ढा (क्रेटर) मिला है। कहा जा रहा है कि यह 'सदी में एक बार' होने वाली टक्कर से बना है। 'मैकगेचिन' (McGetchin) नाम का यह गड्ढा 728 फीट (222 मीटर) चौड़ा है और 141 फीट (43 मीटर) गहरा है। 
इसका पता NASA के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) से चला है। इस क्रेटर का नाम चांद पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों में से एक, टॉम मैकगेचिन के नाम पर रखा गया है।