World
कैलिफोर्निया में भारतीय पर पिज्जा आउटलेट से ड्रग्स बेचने का आरोप, मेथम्फेटामाइन-तीन हथियार और 10 हजार US डॉलर बरामद
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कैलिफोर्निया में एक पिज्जा आउटलेट से ड्रग्स बेचने के आरोप में एक भारतीय नागरिक पर मामला दर्ज किया गया है। 50 वर्षीय कावल प्रीत सिंह दीनुबा में अपने द्वारा संचालित राउंड टेबल पिज्जा रेस्टोरेंट से थ
लेखक Digital Desk20K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कैलिफोर्निया में एक पिज्जा आउटलेट से ड्रग्स बेचने के आरोप में एक भारतीय नागरिक पर मामला दर्ज किया गया है। 50 वर्षीय कावल प्रीत सिंह दीनुबा में अपने द्वारा संचालित राउंड टेबल पिज्जा रेस्टोरेंट से थोक में मेथम्फेटामाइन बेच रहा था।
न्याय विभाग ने गुरुवार को कहा कि संघीय एजेंटों ने 18 अगस्त को सिंह के घर और व्यवसाय की तलाशी ली और 40 पाउंड से अधिक मेथम्फेटामाइन, तीन हथियार और 10,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक नकद जब्त किया।


