टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारी सीजन की मेजर सेल्स से पहले YouTube भारत में अपने शॉपिंग एफिलिएट प्रोग्राम को एक्सपैंड कर रहा है, जिसमें Amazon और Meesho जैसे नए मर्चेंट पार्टनर्स शामिल हैं।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Ajio, Tata CLiQ और IPO लाने की तैयारी कर रहा Snapdeal भी इस प्रोग्राम से जुड़ रहे हैं, जिसमें पहले से ही Flipkart, Myntra, Shopsy, Nykaa, Purplle और Tira जैसे प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं।