Tech
Instagram ने पेश किया नया फीचर, यूजर्स अब पोस्ट करने के बाद भी एडिट कर सकेंगे स्टोरी
एएनआई, वॉशिंगटन। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम ने यूजर्स के लिए नया फीचर पेश किया है। इसकी मदद से अब यूजर्स स्टोरी पोस्ट करने के बाद भी उसमें बदलाव कर सकेंगे और इसके लिए उन्हें स्टोरी डिलीट कर दोबारा अपलोड करने क
लेखक Digital Desk24K पढ़े गए

एएनआई, वॉशिंगटन। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम ने यूजर्स के लिए नया फीचर पेश किया है। इसकी मदद से अब यूजर्स स्टोरी पोस्ट करने के बाद भी उसमें बदलाव कर सकेंगे और इसके लिए उन्हें स्टोरी डिलीट कर दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। खास बात यह है कि एडिट करने के बाद भी स्टोरी पर आए व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई सुरक्षित रहेंगे।
इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने बताया कि यूजर्स स्टोरी साझा करने के 15 मिनट के भीतर उसके टेक्स्ट, म्यूजिक, स्टिकर और ड्राइंग में बदलाव कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी होगी, जिन्हें स्टोरी पोस्ट करने के तुरंत बाद कोई गलती नजर आती है।


