टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों नया Xiaomi या Redmi स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। जी हां, कंपनी ने अपने कई पॉपुलर Redmi और Xiaomi स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतें कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी का असर एंट्री-लेवल Redmi 15A 5G से लेकर प्रीमियम Xiaomi 17T तक कई मॉडल्स पर देखने को मिल रहा है। चलिए सभी मॉडल्स की नई कीमतों पर एक नजर डालते हैं...