Tech
बदल गया X का एंड्रॉयड एप, मिले कई नए फीचर्स और धांसू स्पीड; प्ले स्टोर पर लाइव हुआ अपडेट
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Elon Musk के नेतृत्व वाले माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X ने हाल ही में कई नए फीचर्स पेश किए हैं। पिछले साल कंपनी ने खुलासा किया था कि एंड्रॉयड के लिए X एप को रीडिजाइन करने की तैयारी चल रही है।
लेखक Saket Singh Baghel41K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Elon Musk के नेतृत्व वाले माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X ने हाल ही में कई नए फीचर्स पेश किए हैं। पिछले साल कंपनी ने खुलासा किया था कि एंड्रॉयड के लिए X एप को रीडिजाइन करने की तैयारी चल रही है। अब कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव ने घोषणा की है कि X का नया एंड्रॉइड एप बनकर तैयार हो चुका है। एप इंटरफेस में बदलाव और परफॉरमेंस सुधारने के लिए X के एंड्रॉइड एप को बिल्कुल शुरुआत से रीबिल्ड किया गया है। नया वर्जन Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि लुक्स में बदलाव के अलावा नया एप बेहतर स्क्रॉलिंग, फास्ट लोडिंग और 'बेटर' नोटिफिकेशन्स देता है। एप में X चैट विंडो के लिए एक अलग से बटन भी दिया गया है।



