Tech
अचानक बंद हो सकता है आपका WhatsApp! लॉग-इन स्क्रीन पर कुछ लोगों को दिख रहा ये अलर्ट
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp कथित तौर पर एक ऐसे नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है, जो पुराने iOS या Android वर्जन पर चल रहे डिवाइसेज पर एप का एक्सेस रोक सकता है। इस बदलाव का मकसद यूजर्स को WhatsApp इस्तेमाल कर
लेखक Saket Singh Baghel45K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp कथित तौर पर एक ऐसे नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है, जो पुराने iOS या Android वर्जन पर चल रहे डिवाइसेज पर एप का एक्सेस रोक सकता है। इस बदलाव का मकसद यूजर्स को WhatsApp इस्तेमाल करने से पहले अपने फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट रखने के लिए इनकरेज करना है। ये प्लेटफॉर्म की अकाउंट सिक्योरिटी मजबूत करने और पुराने सॉफ्टवेयर से जुड़े खतरों से यूजर्स को बचाने की बड़ी कोशिशों का हिस्सा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फीचर फिलहाल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर सीमित संख्या में यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।


