Tech
गलत स्पेलिंग वाला स्टेटस डिलीट करने की झंझट होगी खत्म? WhatsApp स्टेटस कैप्शन एडिट फीचर पर कर रहा काम
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जल्द ही एंड्रॉयड एप यूजर्स को अपने स्टेटस अपडेट्स पर कैप्शन्स को एडिट करने की परमिशन दे सकता है। इससे यूजर्स को स्टेटस डिलीट और रीपोस्ट किए बिना स्पेलिंग की गलतियों को सुधारने या पूरे टेक्स्ट
लेखक Saket Singh Baghel22K पढ़े गए
-1785251144710.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जल्द ही एंड्रॉयड एप यूजर्स को अपने स्टेटस अपडेट्स पर कैप्शन्स को एडिट करने की परमिशन दे सकता है। इससे यूजर्स को स्टेटस डिलीट और रीपोस्ट किए बिना स्पेलिंग की गलतियों को सुधारने या पूरे टेक्स्ट को बदलने में मदद मिलेगी। यूजर्स दो अलग-अलग जगहों से एडिट ऑप्शन को एक्सेस कर सकते हैं और बदलाव करने के लिए पोस्ट करने के बाद 15 मिनट तक का समय मिलेगा। व्यूअर्स को ये पता नहीं चलेगा कि स्टेटस में कोई बदलाव किया गया था। ये फीचर फिलहाल चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में इसे और ज्यादा यूजर्स के लिए रोल आउट किए जाने की उम्मीद है।



