टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp ने मंगलवार को कई नए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर्स की अनाउंसमेंट की है। मेटा-ओन्ड इंस्टेंट मैसेजिंग एप का कहना है कि यूजर्स अब डेस्कटॉप एप डाउनलोड किए बिना सीधे WhatsApp Web के जरिए वन-ऑन-वन और ग्रुप कॉल्स में शामिल हो सकते हैं। वे अब डिवाइसेज के बीच एक ऑनगोइंग ग्रुप कॉल को भी ट्रांसफर कर सकते हैं, साथ ही कॉल लिंक्स के जरिए कौन शामिल हो सकता है, इसे कंट्रोल करने के लिए एक नया 'वेटिंग रूम' फीचर भी दिया गया है। वहीं, QuickHD को लेकर दावा किया गया है कि ये कॉल के शुरुआती सेकंड्स के दौरान वीडियो क्वालिटी में सुधार करता है।