टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp, अकाउंट के प्रोटेक्शन के एडिशनल लेयर के तौर पर पहले से ही टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर ऑफर करता है। अब Meta के मालिकाना हक वाला ये इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कथित तौर पर इस फीचर को अपग्रेड करने की सोच रहा है। कंपनी जल्द ही मौजूदा न्यूमेरिक PIN की जगह एक डेडिकेटेड अकाउंट पासवर्ड ला सकती है। इससे WhatsApp अकाउंट ज्यादा सिक्योर हो सकता है। मौजूदा टू-स्टेप वेरिफिकेशन सेटिंग्स की तरह, ये अपकमिंग फीचर भी ऑप्शनल रहने की संभावना है।