Tech
बदल जाएगा WhatsApp चलाने का अंदाज! iPhone यूजर्स को जल्द मिल सकता है iMessage जैसा नया चैट लुक
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp for iOS को जल्द ही एक नया डिजाइन ट्विक मिल सकता है। Meta के मालिकाना हक वाला ये इंस्टैंट मैसेजिंग एप iOS के लिए एक रिफ्रेश्ड मैसेज बबल डिजाइन पेश करता दिख रहा है। ये अपडेट मैसेज बबल्
लेखक Saket Singh Baghel38K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp for iOS को जल्द ही एक नया डिजाइन ट्विक मिल सकता है। Meta के मालिकाना हक वाला ये इंस्टैंट मैसेजिंग एप iOS के लिए एक रिफ्रेश्ड मैसेज बबल डिजाइन पेश करता दिख रहा है। ये अपडेट मैसेज बबल्स को पहले से काफी ज्यादा राउंडेड बनाता है और इसके साथ शेयर किया गया मीडिया ट्रेडिशनल बबल बॉर्डर्स के बिना डिस्प्ले होगा। ये रीडिजाइन लिक्विड ग्लास इंटरफेस से मेल खाता है। नया मैसेज बबल डिजाइन पब्लिकली कब रोलआउट होगा, इस पर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। लेकिन, बीटा टेस्टिंग शुरू होने के साथ ही ऑफिशियल लॉन्च ज्यादा दूर नहीं लग रहा है।



