Tech
मिड रेंज में ग्रेंड होगा Vivo S2 स्मार्टफोन, प्रीमियम डिजाइन के साथ स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस और दमदार फोटोग्राफी भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo लंबे समय बाद भारत में अपनी S-सीरीज की वापसी कर रहा है। कंपनी ने Vivo S2 स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज किया है। फिलहाल इस फोन के लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है।
लेखक Digital Desk35K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo लंबे समय बाद भारत में अपनी S-सीरीज की वापसी कर रहा है। कंपनी ने Vivo S2 स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज किया है। फिलहाल इस फोन के लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। अब इस फोन का एक प्रोमो पोस्टर सामने आया है, जिसमें इसके डिजाइन और परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी शेयर की है।
Vivo S1 स्मार्टफोन भारत में 2019 में लॉन्च हुआ था। अब कंपनी Vivo S2 स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इस अपकमिंग फोन के इंडिया लॉन्च को कंपनी ने अमेजन पर टीज करते हुए डिजाइन शोकेस किया है। इस अपकमिंग फोन का डिजाइन Vivo X300 FE की तरह हो सकता है। इसके साथ ही फोन में ZEISS ब्रांड के कैमरा लेंस और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।



