Tech
Vivo का 7050 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 6.83-इंच डिस्प्ले
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो आज 6 अगस्त को भारत में अपना नया S सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को Vivo S2 के नाम से पेश करने वाली है। ये नया S सीरीज डिवाइस छह साल के लंबे अंतराल के बाद भारत मे
लेखक Sameer Saini35K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो आज 6 अगस्त को भारत में अपना नया S सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को Vivo S2 के नाम से पेश करने वाली है। ये नया S सीरीज डिवाइस छह साल के लंबे अंतराल के बाद भारत में वापसी कर रही है। लॉन्च से पहले ही Vivo ने आने वाले S2 हैंडसेट की कई खूबियों से पर्दा उठा दिया है।
Vivo S2 में 7.99 mm का अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और 7050mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। साथ ही इस फोन में 6.83-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा भी मिलेगा। डिवाइस में 4K रिकॉर्डिंग वाला 32MP का सेल्फी कैमरा भी होगा। चलिए पहले डिवाइस की लॉन्च डिटेल्स और संभावित कीमत जान लेते हैं...



