Tech
Vivo के 7,200 mAh बैटरी वाले फ्यूजन रेड 5G फोन की सेल आज से, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने हाल ही में अपना नया Vivo T5x 5G फोन लॉन्च किया था जिसे शुरुआत में तो कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में पेश किया, लेकिन कुछ दिन पहले कंपनी ने इसका एक नया ‘फ्यूजन रेड’ (Fusion Red) कलर वेरिएंट
लेखक Sameer Saini11K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने हाल ही में अपना नया Vivo T5x 5G फोन लॉन्च किया था जिसे शुरुआत में तो कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में पेश किया, लेकिन कुछ दिन पहले कंपनी ने इसका एक नया ‘फ्यूजन रेड’ (Fusion Red) कलर वेरिएंट पेश किया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन ‘साइबर ग्रीन’ और ‘स्टार सिल्वर’ कलर ऑप्शन में उपलब्ध था।
नया फ्यूजन रेड वेरिएंट सिर्फ नए कलर के साथ आया है। इसके डिजाइन के अलावा फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पहले जैसे ही हैं। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले और 7,200mAh की बैटरी मिल रही है।



