Tech
Vivo का 7,200 mAh बैटरी वाला 5G फोन अब नए कलर में, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली । Vivo ने आज यानी 28 जुलाई को भारत में अपने Vivo T5x 5G का नया 'फ्यूजन रेड' कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कुछ वक्त पहले ही कंपनी ने इस नए वेरिएंट को एक टीजर पोस्ट के जरिए दिखाया था। कंपनी ने ड
लेखक Sameer Saini50K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने आज यानी 28 जुलाई को भारत में अपने Vivo T5x 5G का नया 'फ्यूजन रेड' कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कुछ वक्त पहले ही कंपनी ने इस नए वेरिएंट को एक टीजर पोस्ट के जरिए दिखाया था। कंपनी ने डिवाइस को पहले मार्च में 'साइबर ग्रीन' (Cyber Green) और 'स्टार सिल्वर' (Star Silver) कलर ऑप्शन में पेश किया था।
हालांकि, अब नया वेरिएंट सिर्फ लुक में चेंज लेकर आया है और इसके स्पेसिफिकेशन्स मौजूदा वेरिएंट्स जैसे ही हैं। Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.76-इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...



