टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने भारतीय बाजार में हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने Vivo T5 Lite 44W 5G के नाम से पेश किया है। इस डिवाइस की आज यानी 22 जुलाई से पहली सेल शुरू हो गई है। ये स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और AI फीचर्स के साथ 5G सपोर्ट चाहते हैं।
कंपनी ने फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 44W FlashCharge सपोर्ट, MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर और Android 16 बेस्ड OriginOS 6 भी ऑफर किया है। ऐसे में अगर आप भी आज इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और ऑफर्स जान लें...