टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने हाल ही में अपने तीन नए फोन लॉन्च किए हैं जिसमें Vivo X Fold 6 भी शामिल है। इस नए वाले फोल्डेबल 5G फोन की सेल आज यानी 13 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। कंपनी का ये फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है। इसे आप Nebula Teal और Prism Black कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसकी सेल दोपहर 12 बजे से Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और Amazon पर शुरू हो गई है।