Tech
Vivo के तीन नए 5G फोन, 21 सितंबर को होंगे लॉन्च; मिलेगा MediaTek का ये पावरफुल प्रोसेसर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। MediaTek ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपना Dimensity 9600 Pro चिपसेट पेश किया। ये कंपनी का पहला 2nm चिपसेट है और इसमें 4.55GHz की क्लॉक स्पीड मिलती है। इस अनाउंसमेंट के तुरंत बाद अब Vivo ने कन्फ
लेखक Saket Singh Baghel22K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। MediaTek ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपना Dimensity 9600 Pro चिपसेट पेश किया। ये कंपनी का पहला 2nm चिपसेट है और इसमें 4.55GHz की क्लॉक स्पीड मिलती है। इस अनाउंसमेंट के तुरंत बाद अब Vivo ने कन्फर्म कर दिया है कि अपकमिंग Vivo X500 Pro सीरीज MediaTek के नए Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन्स होंगे। ब्रांड ने Vivo X500 Pro सीरीज की इमेजिंग और AI कैपेबिलिटीज को भी टीज किया है। इसके साथ ही Oppo भी अगले हफ्ते इसी फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ Find X10 Pro Max पेश करेगा।


