टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने हाल ही में मलेशिया में अपना V80 Lite स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी थी। अब Vivo कथित तौर पर इसी हैंडसेट को भारत में एक नए नाम से लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इस हैंडसेट को Vivo S2 FE कहा जा सकता है। अब, समान स्पेसिफिकेशन्स वाला एक और हैंडसेट Google Play Console पर देखा गया है। इस हैंडसेट को 'Vivo Y600 5G' के तौर पर टैग किया गया है और हार्डवेयर के मामले में ये Vivo V80 Lite के समान बताया जा रहा है।