Tech
Vivo का 50MP OIS कैमरा वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, फर्स्ट-लुक आया सामने
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर नए Vivo S2 की घोषणा नहीं की है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस को लेकर लगातार नई-नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। हाल ही में फोन के डमी यूनिट की हैंड्स-ऑन तस्वीरे
लेखक Sameer Saini21K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर नए Vivo S2 की घोषणा नहीं की है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस को लेकर लगातार नई-नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। हाल ही में फोन के डमी यूनिट की हैंड्स-ऑन तस्वीरें भी ऑनलाइन आई हैं, जिनमें इसके डिजाइन की पहली झलक देखने को मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस डिवाइस को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
सामने आई तस्वीरों में Vivo S2 को मैट ब्लैक फिनिश में स्पॉट किया गया है। डिवाइस के बैक पैनल पर ऊपर बाईं ओर वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है। जबकि एक तस्वीर में ब्लैक मॉडल के साथ रोज गोल्ड कलर वेरिएंट भी दिखाई दे रहा है। डिवाइस पर लगे स्टिकर से Vivo S2 नाम की भी पुष्टि हो गई है। चलिए इस डिवाइस के बारे में और विस्तार से जानते हैं...



