टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। वोडाफोन आइडिया के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को ओटीटी सब्सक्रिप्शन, लाइव टीवी और मोबाइल डेटा बेनिफिट मिलते हैं। प्लान की कीमत 200 रुपये है और इसमें Vi Movies & TV पैक के साथ 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 20 ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलता है। वोडाफोन के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।