Tech
बिहार से ब्रिटिश कैबिनेट तक...कौन हैं कनिष्क नारायण? जिन्हें मिली UK में AI की कमान
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। यूनाइटेड किंगडम (UK) ने भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण को देश का पहला कैबिनेट-लेवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री नियुक्त किया है। ये पहली बार है जब ब्रिटेन में AI पोर्टफोलियो को कैबिन
लेखक Saket Singh Baghel47K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। यूनाइटेड किंगडम (UK) ने भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण को देश का पहला कैबिनेट-लेवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री नियुक्त किया है। ये पहली बार है जब ब्रिटेन में AI पोर्टफोलियो को कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मे कनिष्क नारायण अब सरकार में बड़े फेरबदल के तहत UK की AI स्ट्रैटेजी की देखरेख करेंगे।
पद संभालने के तुरंत बाद, नारायण ने बताया कि AI मंत्री के तौर पर उनकी पहली आधिकारिक मुलाकात Google DeepMind के CEO डेमिस हसाबिस के साथ हुई। X पर प्रतिक्रिया देते हुए, हसाबिस ने नारायण को बधाई दी और कहा कि ये नियुक्ति UK के AI इकोसिस्टम के लिए अच्छी खबर है। बाद में नारायण ने कहा कि उनकी बातचीत ब्रिटेन की AI लीडरशिप को आर्थिक विकास और रोजगार में बदलने पर केंद्रित थी।



