Tech
Truecaller पर अब दिखेगा LinkedIn का जॉब टाइटल और कंपनी, आया नया कॉलिंग कार्ड फीचर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कॉलर आईडी प्लेटफॉर्म Truecaller ने LinkedIn के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे यूजर्स अपने कॉलिंग कार्ड्स पर अपनी प्रोफेशनल डिटेल्स दिखा सकेंगे। ये फीचर ऑप्शनल है और ये लिंक्डइन यूजर्स को कॉलर आई
लेखक Saket Singh Baghel49K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कॉलर आईडी प्लेटफॉर्म Truecaller ने LinkedIn के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे यूजर्स अपने कॉलिंग कार्ड्स पर अपनी प्रोफेशनल डिटेल्स दिखा सकेंगे। ये फीचर ऑप्शनल है और ये लिंक्डइन यूजर्स को कॉलर आईडी सर्विस पर अपनी LinkedIn-वेरीफाइड डिटेल्स दिखाने की सुविधा देता है। ये इंटीग्रेशन काफी डीप है और ये LinkedIn के अपने प्लेटफॉर्म पर बेहतर वेरिफिकेशन टूल्स देने के एलान से जुड़ा हुआ है। ये कदम लिंक्डइन को फर्जी प्रोफाइल्स और फेक अकाउंट्स हटाने में मदद करता है, जिससे प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए ज्यादा भरोसेमंद बनता है। ये कॉलर आईडी फीचर वेरीफाइड और नए दोनों तरह के लिंक्डइन यूजर्स के लिए काम करता है।


