Tech
गायब हो गए स्क्रीन के बॉर्डर्स! Tecno ला रहा है दुनिया का पहला 0mm बॉर्डर वाला स्मार्टफोन
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno ने IFA 2026 में अपने डेब्यू से पहले Next-Gen Bezelless Concept Phone का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने इसे सच्चे मायनों में 0mm डिस्प्ले बॉर्डर वाला स्मार्टफोन बताया है। इस कांसेप्ट डिव
लेखक Saket Singh Baghel26K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno ने IFA 2026 में अपने डेब्यू से पहले Next-Gen Bezelless Concept Phone का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने इसे सच्चे मायनों में 0mm डिस्प्ले बॉर्डर वाला स्मार्टफोन बताया है। इस कांसेप्ट डिवाइस को सितंबर में होने वाले ShowStoppers इवेंट के दौरान पेश किए जाने की उम्मीद है, जो कंपनी की नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को दिखाएगा। टीजर मैटेरियल से ये भी संकेत मिलता है कि नए इंटरनल स्ट्रक्चर और अपडेटेड डिस्प्ले पैकेजिंग मेथड्स के जरिए स्क्रीन के चारों ओर दिखने वाली काली बॉर्डर को तो हटा दिया गया है, लेकिन फ्रंट कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट को बरकरार रखा गया है।



