Tech
बुजुर्गों के लिए खास फोन लॉन्च: SOS बटन से लेकर हिंदी में पढ़कर सुनाएगा, कीमत भी काफी कम
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। itel ने इंडियन मार्केट में बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए नया itel Care मोबाइल लॉन्च किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार किया है, ताकि उन्हें कॉल करने, मैस
लेखक Sameer Saini24K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। itel ने इंडियन मार्केट में बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए नया itel Care मोबाइल लॉन्च किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार किया है, ताकि उन्हें कॉल करने, मैसेज रीड करने और इमरजेंसी के वक्त मदद लेने में आसानी हो सके। मोबाइल में बड़ी डिस्प्ले, बड़े बटन, वॉयस गाइडेंस और डेडिकेटेड SOS बटन जैसे फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। खास बात ये है कि इस फोन की कीमत सिर्फ 1,499 रुपये है। चलिए इस डिवाइस के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं...


