टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Sony ने 1000X The Collexion हेडफोन्स और WF-1000XM6 ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स के ग्लोबल डेब्यू के महीनों बाद इन्हें भारत में पेश किया है। 1000X The Collexion को Sony की 1000X सीरीज की 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर मई में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था, जबकि WF-1000XM6 ने ग्लोबली फरवरी में डेब्यू किया था। दोनों मॉडल्स में अपग्रेटेड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), AI-पावर्ड कॉलिंग, Google Gemini इंटीग्रेशन और नए इंटेलिजेंट लिसनिंग फीचर्स मिलते हैं। Sony ने बेहतर साउंड परफॉर्मेंस के लिए इन्हें अपडेटेड नॉइज-कैंसलिंग प्रोसेसर्स और ऑडियो कंपोनेंट्स से लैस किया है।