टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 45,000 रुपये के अंदर एक हाई-एंड स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो आप Motorola Edge 50 Ultra को एक बहुत बड़े डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। Amazon इस लास्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप मोबाइल फोन पर कमाल की डील दे रहा है। भले ही ये मोबाइल फोन पिछली जेनरेशन का है, लेकिन ये आज भी वैल्यू फॉर मनी है। इसमें प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, टेलीफोटो लेंस के साथ एक मजबूत ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और बेहतरीन परफॉर्मेंस जैसे सभी फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स दिए गए हैं। ये उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए एक स्टाइलिश और ढेर सारे फीचर्स से लैस स्मार्टफोन चाहते हैं।