टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग कल यानी 22 जुलाई को अपने नए फोल्डेबल फोन लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन एक नई रिपोर्ट ने खरीदारों को पहले ही तैयार रहने का संकेत दे दिया है। जी हां, यूरोप से मिली नई रिटेलर लिस्टिंग में ये सामने आया है कि Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 की कीमतें इस बार काफी ज्यादा हो सकती हैं, जिससे ये सवाल उठ रहा है कि क्या भारतीय खरीदारों को भी इस साल ज्यादा कीमतें देनी होंगी।
हालांकि सैमसंग की तरफ से अभी तक भारत में इन नए फोल्डेबल फोन्स की कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन हालिया कीमत के ट्रेंड और नई रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे है कि आने वाले फोल्डेबल फोन की कीमत शायद पिछले मॉडल से ज्यादा होगी। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...