टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy Z Flip 8 जल्द लॉन्च होने वाला है। यह सैमसंग के क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन का नेक्स्ट जेन डिवाइस है, जो पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Flip 7 को रिप्लेस करेगा। कंपनी ने फिलहाल इसके डिटेल्स को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि इस बार लॉन्च होने वाले फोल्डेबल फोन के रियर कैमरा, डिस्प्ले में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे।