टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने आज अपने Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान Galaxy Z Fold 8 और Z Fold 8 Ultra के साथ ऑल न्यू Samsung Galaxy Z Flip 8 भी लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का अब तक का सबसे पतला और हल्का फ्लिप फोन है। इस डिवाइस का वजन सिर्फ 180 ग्राम है और मोटाई 6.1mm है। डिवाइस में कई कमाल के Galaxy AI फीचर्स के साथ शानदार कैमरा भी मिल रहा है।
नया Flip8 खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ AI फीचर्स और शानदार कैमरा चाहते हैं। साथ ही फोन में दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट भी मिल रहा है। चलिए फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स विस्तार से जानते हैं...