Tech
Samsung Galaxy Unpacked 2026 आज: जानें कब और कहां देखें लाइव इवेंट; आ सकते हैं नए फोल्डेबल फोन्स
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट को कंपनी द्वारा आज यानी 22 जुलाई को ऑर्गेनाइज किए जाना है। साउथ कोरियन कंपनी द्वारा अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स और स्मार्टवॉच का नया लाइनअप लॉन्च किए
लेखक Saket Singh Baghel27K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट को कंपनी द्वारा आज यानी 22 जुलाई को ऑर्गेनाइज किए जाना है। साउथ कोरियन कंपनी द्वारा अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स और स्मार्टवॉच का नया लाइनअप लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। चुनिंदा मार्केट्स को नया Samsung Galaxy Card भी मिल सकता है। लंदन में ऑर्गेनाइज होने वाले इवेंट में इस साल के सैमसंग के सबसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्चेज दिखने की उम्मीद है। नए गैजेट्स के सामने आने का बहुत से लोग काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीम देखने का प्लान बना रहे हैं और टाइम या प्लेटफॉर्म को लेकर कन्फ्यूजन में हैं, तो आइए जानते हैं सभी डिटेल।



