टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने Galaxy SmartTag 3 का एलान कर दिया है। ये नया ट्रैकर डिवाइस कॉम्पैक्ट बनावट के साथ आता है और iPhone मॉडल्स को भी सपोर्ट करता है। Galaxy SmartTag 3 को यूजर्स की रोजमर्रा की जरूरी चीजें- जैसे चाबियां, वॉलेट, लगेज और दूसरी कीमती सामान को Samsung के Galaxy Find Network और SmartThings Find एप के जरिए ट्रैक करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। दावा किया गया है कि Samsung Galaxy SmartTag 3 पावर सेविंग मोड में 790 दिनों तक की बैटरी लाइफ देता है।