टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने बुधवार को Galaxy Unpacked July 2026 इवेंट के दौरान चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में अपने Samsung Galaxy Glasses को लॉन्च किया गया है। साउथ कोरियन टेक कंपनी ने Google I/O 2026 कॉन्फ्रेंस में पहली बार इस वियरेबल को शोकेस करने के दो महीने बाद इसे आधिकारिक तौर पर पेश किया है। कंपनी ने अपने पहले स्मार्ट आईवियर के फ्रेम्स के लिए लाइफस्टाइल ब्रांड्स Warby Parker और Gentle Monster के साथ पार्टनरशिप की है। सैमसंग के ये स्मार्ट ग्लासेस मार्केट में Ray-Ban Meta Gen 2 स्मार्ट ग्लासेस को टक्कर देंगे। ये ग्लासेस दो अलग-अलग फ्रेम ऑप्शन्स में आते हैं और इसमें स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया गया है।