Tech
Samsung ने लॉन्च की Flex Titanium डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, फोल्डेबल फोन्स में गायब हो जाएगी स्क्रीन की क्रीज!
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung इसी महीने अपने अगले Galaxy Unpacked इवेंट को होस्ट करने की तैयारी कर रहा है। इस इवेंट के दौरान, साउथ कोरियन टेक दिग्गज द्वारा अपनी नेक्स्ट-जनरेशन के बुक-स्टाइल और क्लैमशेल-स्टाइल फोल्
लेखक Saket Singh Baghel39K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung इसी महीने अपने अगले Galaxy Unpacked इवेंट को होस्ट करने की तैयारी कर रहा है। इस इवेंट के दौरान, साउथ कोरियन टेक दिग्गज द्वारा अपनी नेक्स्ट-जनरेशन के बुक-स्टाइल और क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल्स, यानी Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले, कंपनी ने अपनी Privacy Display टेक्नोलॉजी को पेश किया था, जो शोल्डर सर्फिंग को रोकने के लिए दो तरह के पिक्सल्स का इस्तेमाल करती है। अब, Galaxy Z Fold 8 लाइनअप के संभावित डेब्यू से ठीक एक हफ्ते पहले, टेक दिग्गज ने अपनी नई Flex Titanium डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये क्रीज की विजिबिलिटी को काफी कम कर देती है।



