Tech
Samsung का 6000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग कल यानी 3 अगस्त को भारतीय बाजार में अपनी F-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इस नए डिवाइस को कंपनी Samsung Galaxy F70 Pro 5G के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले फ्लिप
लेखक Sameer Saini37K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग कल यानी 3 अगस्त को भारतीय बाजार में अपनी F-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इस नए डिवाइस को कंपनी Samsung Galaxy F70 Pro 5G के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे फोन के कई खास फीचर्स और कीमत की डिटेल्स सामने आ गई है।
यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो मिड-रेंज बजट में प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लंबे टाइम तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। चलिए पहले जानते हैं कि इस फोन में क्या क्या खास देखने को मिल सकता है...



