Tech
Samsung के नए 5G फोन की सेल शुरू, AMOLED 2X डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर जैसे फीचर्स
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी सैमसंग का कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S26 FE आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस डिवाइस की अब भारत में सेल शुरू हो गई
लेखक Sameer Saini42K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी सैमसंग का कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S26 FE आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस डिवाइस की अब भारत में सेल शुरू हो गई है। ये लेटेस्ट 'फैन एडिशन' फोन फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज से नीचे आता है लेकिन इसमें फीचर्स काफी जबरदस्त हैं।
फोन में सैमसंग के प्रीमियम लाइनअप के कई फीचर्स मिल रहे हैं, जैसे डिवाइस 120Hz डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, Exynos 2500 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। फोन में One UI 9 है और इसमें 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ 4,900mAh की बैटरी मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...


