टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी लगभग ₹15,000 के बजट में नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy M17 5G एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। शानदार फीचर्स होने के बावजूद ये फोन अभी Flipkart पर बैंक ऑफर्स के साथ 15 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहा है। इस डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस, IP54 रेटिंग और 7.5mm का स्लिम डिजाइन मिल रहा है।