टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi K100 सीरीज के कल यानी शुक्रवार को चीन में डेब्यू करने की उम्मीद है। हालांकि, Xiaomi सब-ब्रांड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपकमिंग स्मार्टफोन्स के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उसने टीजर शेयर करना शुरू कर दिया है। अपने डेब्यू से पहले, सोशल मीडिया पर एक नए स्मार्टफोन को टीज किया गया है, जिससे इसके डिजाइन की पहली ऑफिशियल झलक मिलती है। इसके अलावा कथित Redmi K100 Pro Max की एक प्रमोशनल इमेज भी लीक हुई है, जो इसके कलर ऑप्शन और रियर कैमरा लेआउट को दिखाती है।