टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी जल्द ही अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Redmi 17 4G के नाम से पेश कर सकती है। हालांकि डिवाइस के लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। हाल ही में EPREL लिस्टिंग के जरिए इसकी बैटरी डिटेल्स भी कन्फर्म हो गई हैं।
वहीं अब एक नए रिपोर्ट में फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। खास बात ये है कि प्रोसेसर को लेकर चल रही अटकलों पर भी इस लीक ने ब्रेक लगा दिया है। चलिए जानते हैं कि इस अपकमिंग डिवाइस में क्या क्या खास देखने को मिल सकता है...