टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी अपनी नोट सीरीज के कल यानी मंगलवार, 14 जुलाई को अपने दो नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इन डिवाइस को Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इन डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी कन्फर्म कर दिए हैं, जिसमें Note 17 का 7-इंच स्क्रीन वाला पहला फोन भी शामिल है। अब, Weibo पर टिपस्टर Fixed Focus Digital ने आने वाले डिवाइस के बारे में फुल स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं।