टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Photos कई नए फीचर्स रोलआउट कर रहा है जो तस्वीरों को एडिट करना, ऑर्गनाइज करना और बदलना काफी आसान हो जाएगा। इस अपडेट में नए Redact पेन के साथ अपग्रेडेड Markup टूल, विंटेज-स्टाइल एडिट्स के लिए नए Moods और एडिशनल Remix टेम्पलेट्स शामिल हैं। Google अपने AI-पावर्ड Wardrobe फीचर को भी ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा रहा है, जबकि Gemini Spark अब केवल एक प्रॉम्प्ट के जरिए तस्वीरें चुनने, उन्हें ब्राइट करने और शेयर करने में Photos के साथ मिलकर काम कर सकता है। ये नए फीचर्स टूल और रीजन के हिसाब से Android और iOS पर रोलआउट किए जा रहे हैं।