टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपनी NARZO सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme NARZO 100x 5G के नाम से पेश किया है। ये नया डिवाइस बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बेहतरीन कोर स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट मिल रहा है।
हीट कंट्रोल में रखने के लिए इसमें 5,300 mm² का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और 6GB तक LPDDR4X RAM मिलती है, जिसे डायनामिक RAM एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही फोन में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।