Tech
Realme का 8,000 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, 6.8-इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme C100x के नाम से पेश किया है। इस नए Realme C-सीरीज डिवाइस को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। डिवाइस में सबसे खास
लेखक Sameer Saini35K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme C100x के नाम से पेश किया है। इस नए Realme C-सीरीज डिवाइस को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। डिवाइस में सबसे खास इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे से ज्यादा का नेविगेशन टाइम दे सकती है।
साथ ही इस नए वाले Realme C100x में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच का डिस्प्ले भी मिल रहा है लेकिन आपको बता दें कि ये एक 4G फोन है। इस नए फोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और धूल और पानी से बचाव के लिए IP64-रेटिंग भी मिल रही है। चलिए पहले फोन की कीमत पर एक नजर डालते हैं...



