टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme P4 Lite स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट लॉन्च हो गया है। इससे पहले कंपनी ने इस साल इसे 5G के साथ लॉन्च किया था। रियलमी ने इस फोन को इंडियन मार्केट में चुपके से लॉन्च किया है, जिसे 7000mAh की बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ रिलीज किया गया है।
Realme P4s Lite की स्पेसिफिकेशन्स
Realme P4s Lite स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस HD+ डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1570 x 720 पिक्सल है। रियलमी के इस फोन की मैक्सिमम ब्राइटनेस 900 निट्स है। डिस्प्ले का मैक्सिमम टच सैंपलिंग रेट 240Hz और Viviv मोड में कलर गमौट 86% DCI-P3 है। इस फोन में कंपनी ने Panda MN228 प्रोटेक्टिव ग्लास का यूज किया है।